उत्तर प्रदेश

आजम खान को सलाखों के पीछे भेजने में भाजपा का हाथ नहीं : नरेंद्र कश्यप

SHIDDHANT
23 Sept 2025 8:06 PM IST
आजम खान को सलाखों के पीछे भेजने में भाजपा का हाथ नहीं : नरेंद्र कश्यप
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को आजम खान की रिहाई को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम खान को इस बात का मलाल जरूर रहेगा कि जिस समाजवादी पार्टी के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, बुरे वक्त में उसी पार्टी ने उनका साथ देना जरूरी नहीं समझा। नरेंद्र कश्यप ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान आजम खान को सलाखों के पीछे भेजने में भाजपा का हाथ होने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आजम खान पर भ्रष्टाचार, फर्जी प्रमाणपत्र सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगे हैं और यह सभी मामले मौजूदा समय में कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसी स्थिति में यह कहना कि भाजपा की साजिश की वजह से आजम खान को सलाखों के पीछे रहना पड़ा, मैं समझता हूं कि यह पूरी तरह गलत है। निसंदेह उनके ऊपर लगे आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। इसी को देखते हुए उन्हें इतने लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा।
'आई लव मोहम्मद' जुलूस निकाले जाने पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सवाल किया कि क्या इस्लाम इस बात की इजाजत देता है? क्या इस संबंध में कोई फतवा जारी किया गया? मुझे लगता है कि इस मामले में इस्लाम जगत से जुड़े विद्वानों को अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पूरे मामले में अपनी पूरी भूमिका स्पष्ट कर रखी है। वह पूरे मामले पर नजर बनाकर रखे हुए हैं और यह पता करने की कोशिश कर रही है कि इसमें किसी की कोई साजिश तो नहीं है। अगर है तो निश्चित तौर पर उसकी जांच की जाएगी, क्योंकि कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाएं भी हुई हैं।
नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 'आई लव मोहम्मद' जैसे कार्यक्रम का आयोजन करने वाले लोगों को सरकार की परमिशन लेनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदेश में शांति बनी रहे। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जीएसटी स्लैब में हुए सुधारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निसंहेद यह कहना गलत नहीं होगा कि केंद्र सरकार के इस कदम से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से जीएसटी सुधार के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया।
Next Story