- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sonbhadra : मजदूर ने...
उत्तर प्रदेश
Sonbhadra : मजदूर ने पानी की टंकी से कूदकर की आत्महत्या
Sarita
19 March 2025 7:43 AM IST

x
Sonbhadra सोनभद्र: स्थानीय थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 कॉलोनी में मंगलवार की शाम एक मजदूर ने ओवरहेड पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। करीब 20 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। कूदने से पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 8 कॉलोनी निवासी असगर अंसारी का बेटा सगीर (20) ओबरा-सी परियोजना में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था। मंगलवार की शाम वह ड्यूटी से घर आया। इसके बाद वह अपनी साइकिल लेकर निकल गया। वह पास में स्थित करीब 60 फीट ऊंची ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने जेब से फोन निकाला और पत्नी से बात की। इसके कुछ देर बाद ही वह नीचे कूद गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी उसे रोकने का प्रयास करते रहे। टंकी से कूदने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता असगर अंसारी के मुताबिक सगीर की शादी 24 फरवरी को हुई थी। उसकी पत्नी फिलहाल झारखंड में अपने मायके में है। वह अपनी पत्नी को घर बुलाना चाहता था। घटना से परिवार के लोग अवाक हैं।
TagsSonbhadraमजदूरटंकीकूदकरआत्महत्याSonbhadralaborertankjumpingsuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





