उत्तर प्रदेश

सीतापुर: करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 11:25 AM IST
सीतापुर: करंट लगने से ग्रामीण की मौत
x
सीतापुर: सादीपुर गांव निवासी रामजीवन पोल्ट्री फार्म की रखवाली करते समय अचानक तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। हादसे में रामजीवन की मौत हो गई। खबर पाकर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों का बयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक रामजीवन गांव के बाहर स्थित पोल्ट्री फार्म की रखवाली करता था। इसी दौरान वह अचानक करंट के संपर्क में आ गया।
Next Story