छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 6 करोड़ की ठगी, 4 शातिर पुलिस की गिरफ्त में, ऐसे बनाते शिकार

jantaserishta.com
17 Sept 2024 11:03 AM IST
छत्तीसगढ़ में 6 करोड़ की ठगी, 4 शातिर पुलिस की गिरफ्त में, ऐसे बनाते शिकार
x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने शेयर बाजार में पैसे लगवाकर करीब 6 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले 4 लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ठगों ने बस्तर, दुर्ग और भिलाई के कुछ लोगों से करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी की है।
जगदलपुर के एक शख्स से 26 लाख 30 हजार रुपए ठगी हुई। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच की। इसके बाद ठगों की सच्चाई सामने आई। शातिरों का सारा कारोबार दुबई से चल रहा था, लेकिन बस्तर पुलिस शातिरों के जाल का पर्दाफाश कर दिया।
दरअसल, जगदलपुर के सेतराम साहू ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टॉक मार्केट से रिलेटेड एक विज्ञापन देखा था, जिसके माध्यम से TPGAMC STOCK BUSINESS SCHOOLD-109 नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ा।
ग्रुप में जुड़ने के बाद शेयर बाजार में पैसे लगाकर हाई रिटर्न देने का दावा किया गया था। साथ ही निवेश के बाद कभी भी पैसे निकालने की बात कही गई थी।
सेतराम साहू ने बताया कि मोबाइल में ऐप्लीकेशन TPG MF डाउनलोड करने कहा को गया था। इसके बाद अकाउंट क्रिएट करवाया गया, फिर स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने को कहा गया। अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 26 लाख 30 रुपए का फर्जी निवेश कराकर ठगी की गई।
पीड़ित ने बताया कि जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो वह थाने पहुंचा। सेतराम साहू की शिकायत के बाद बोधघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच की गई। पुलिस ने बैंक खाता, कंपनी का डाटा, मोबाइल नंबर समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैक किया।
इस दौरान पुलिस को पता चला कि ठग गुजरात के किसी ठिकाने में मौजूद हैं, जिसके बाद अफसरों ने जवानों की एक टीम बनाई। टीम को गुजरात भेजा गया। सूरत, जामनगर से पुलिस ने यज्ञेश प्रवीण भाई (25), महेंद्र भीखू भाई (29), घनश्याम भाई भगवान भाई नरोला (33) और अजरिया अभिषेक जयंती भाई (26) को पकड़ा।
इस दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई और बस्तर इन तीन जगहों से कुल 2 करोड़ 39 लाख 20 हजार 657 रुपए की ठगी की है, जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर कुल 6 करोड़ रुपए ठगे हैं। इनका मुख्य नेटवर्क दुबई से संचालित है।
पुलिस ने बताया कि गुजरात के अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। बस्तर SP शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में और कई खुलासे हो सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story