उत्तर प्रदेश

Sitapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बहनों की मौत, फरार चालक

Tara Tandi
19 Sept 2024 11:55 AM IST
Sitapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बहनों की मौत, फरार चालक
x
Sitapur सीतापुर: जिले की कोतवाली लहरपुर क्षेत्र में भदफर चौकी के तहत आर्यावर्त बैंक के सामने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन किशोरियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दो सगी बहनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य घायल हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के भगरपुरवा के मजरा रुखारा निवासी आरती (12) व रंजना (10) मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं तभी आर्यावर्त बैंक के सामने एक अज्ञात वाहन ने दो किशोरियों को रौंद दिया। दोनों की मौके ओर मौत हो गई साथ मौजूद एक अन्य किशोरी खुशबू (14) घायल हो गई।
टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस ने दोनो किशोरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story