उत्तर प्रदेश

Sitapur News: लापता लड़की के अवशेष गन्ने के खेत में मिले, देखते ही परिजन हुए बेहोश; पुलिस कर रही जांच

Sarita
21 Jun 2025 9:51 AM IST
Sitapur News:  लापता लड़की के अवशेष गन्ने के खेत में मिले, देखते ही परिजन हुए बेहोश; पुलिस कर रही जांच
x
Sitapur News: सीतापुर न्यूज़: यूपी के सीतापुर में तीन दिन पहले लापता हुई बच्ची के अवशेष गन्ने के खेत में पड़े मिले। परिजनों ने कपड़ों से बच्ची की पहचान की। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। वे बेहोश हो गए। ग्रामीण चिंतित परिजनों को सांत्वना देते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।घटना थानगांव क्षेत्र के बजरंग गढ़ की है। 17 जून को सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी जाकिर की बेटी जिक्रा (5) लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव और एसएचओ अतुल शुक्ला व टीम बच्ची की तलाश में जुटी रही। आसपास के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। अब तीन दिन बाद शुक्रवार को गांव से करीब 200 मीटर दूर बभिया निवासी जगमोहन के गन्ने के खेत में बच्ची के अवशेष मिले। परिजनों ने कपड़ों से बच्ची की पहचान की।
सूचना मिलने पर सीओ वेद श्रीवास्तव और एसएचओ अतुल शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को किसी जंगली जानवर ने शिकार बनाया है। सीओ ने बताया कि अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
Next Story