- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sitapur News: ...
उत्तर प्रदेश
Sitapur News: बैडमिंटन खेलते समय नवोदय का छात्र हुआ बेहोश, मौत
Bharti Sahu 2
10 Aug 2024 11:40 AM IST

x
Sitapur New: सुल्तानपुर इलाके के नवोदय विद्यालय में बैडमिंटन खेलते समय इंटर का छात्र बेहोश हो गया। गंभीर हालत में शुक्रवार देर रात उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार का कहना है कि तालगांव निवासी 16 वर्षीय अभिजात वर्मा इमलिया सुल्तानपुर स्थित नवोदय विद्यालय में इंटर का छात्र था।
नवोदय विद्यालय के प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात अभिजात विद्यालय परिसर के भीतर बैडमिंटन खेल रहा था। तभी अचानक उसकी तबियत खराब हो गई और वो बेहोश होकर गिर पड़ा। पहले स्थानीय स्तर पर उसका उपचार हुआ। देर रात उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थितियों को स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार के लोगों का पक्ष भी पड़ताल में शामिल किया गया है।
TagsSitapurबैडमिंटनखेलतेछात्रबेहोशमौत Sitapurbadmintonstudent fainted while playingdied जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





