उत्तर प्रदेश

Sitapur News: अधेड़ की हत्या, बाग में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
22 Jun 2025 11:39 AM IST
Sitapur News:   अधेड़ की हत्या, बाग में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
x
Sitapur News: यूपी के सीतापुर में एक अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार सुबह शव गांव के बाहर बाग में पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना अटरिया क्षेत्र के जजौर गांव की है। गांव निवासी यमित दीक्षित के खेत में एक शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। शव की पहचान टिकौली गांव निवासी ईश्वर दीन (50) के रूप में हुई। खबर मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव पर चोट के निशान मिले हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Next Story