उत्तर प्रदेश

Sitapur: पुरुष और महिला के शव पेड़ से एक ही फंदे में लटके हुए मिले

Tara Tandi
6 Sep 2024 8:24 AM GMT
Sitapur: पुरुष और महिला के शव पेड़ से एक ही फंदे में लटके हुए मिले
x
Sitapur सीतापुर रेउसा थाना क्षेत्र के बिजेहरा गांव के बाहर पुरुष और महिला के शव पेड़ से एक ही फंदे में लटके हुए मिले। जांच पड़ताल के बीच पता चला कि दोनों के मध्य काफी समय प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। एएसपी प्रकाश कुमार के मुताबिक, बिजेहरा निवासी 50 वर्षीय नकछेद का 45 वर्षीय सलीमुन के मध्य प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। इस बात की खबर परिवार के अलावा पूरे गांव को थी। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। परिजनों का कहना है कि अज्ञात कारणों के चलते दोनों ने फांसी लगाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल कराई जा रही है। निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story