छत्तीसगढ़

CG: टैंकर की चपेट में आई, तीजा मनाने मां के साथ जा रही बच्ची की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
6 Sept 2024 11:11 AM IST
CG: टैंकर की चपेट में आई, तीजा मनाने मां के साथ जा रही बच्ची की मौत, मचा कोहराम
x
पुलिस जांच में जुटी.
दुर्ग: जिले में आज सुबह दो बड़े सड़क हादसे हुए. पहली घटना में तीजा मनाने मां के साथ ननिहाल जा रही सात साल की मासूम बच्ची की टैंकर के चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस अपनी जांच में जुटी है.
पहली घटना पदमनाभपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तीज पर्व मनाने अपनी मां, भाई और मामा के साथ ननिहाल कोलिहापुरी जा रही सात वर्षीय बच्ची की पानी टैंकर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.
टैंकर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चों के मामा केवल साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे बच्ची दुर्गेश्वरी साहू के मामा, मां एवं भाई दूर जा गिरे, वहीं बच्ची दुर्गेश्वरी साहू की टैंकर की चपेट में आने से गंभीर चोट आई. मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर पुलिस बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया. टैंकर सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन कंपनी, दुर्ग की है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
वहीं दूसरी घटना दुर्ग के ही अंडा की है, जहां अटल चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. यह घटना सुबह करीबन 8 बजे की बताई जा रही है, जिसमें मामला दर्ज पर अंडा थाना पुलिस जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story