- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Singrauli : स्कॉर्पियो...
उत्तर प्रदेश
Singrauli : स्कॉर्पियो ने मासूम को कुचला , इलाज के दौरान मौत
Tara Tandi
15 March 2025 10:48 AM IST

x
Singrauli सिंगरौली : जिले के विंध्यनगर थाना के नवजीवन सेक्टर नंबर 2 में एक स्कॉर्पियो वाहन ने मासूम को कुचला दिया. जिसके कारण मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है. विंध्यनगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है.
पूरा मामला सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना के नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 2 का है जहां मासूम खेल रहा था अचानक एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन तेज रफ्तार में आई और मासूम को जोरदार ठोकर मारते हुए आगे जाकर पलट गई. जैसे ही घटना की जानकारी आसपास एवं परिजनों को लगी तत्काल मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई.
वहीं स्कॉर्पियो वाहन भी पलट गई. स्थानीय लोगों ने दो लोगों को वाहन से निकला. हालांकि घटना की जानकारी विंध्यनगर पुलिस को जैसे ही लगी तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
त्योहार के दिन हुई मासूम की मौत
सेक्टर नंबर 2 के 5 वर्षी मासूम अमन की स्कॉर्पियो वाहन की ठोकर के बाद जहां दर्दनाक मौत हो गई. वहीं पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची अब घटना मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. लोगों ने बताया कि मासूम घर के बाहर ही खेल रहा था लेकिन अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन आई और ठोकर मार दी.
TagsSingrauli स्कॉर्पियोमासूम कुचलाइलाज दौरान मौतSingrauli Scorpioinnocent crusheddied during treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





