उत्तर प्रदेश

UP में शॉपिस शौचालय बनाया गया है, लोग बस इसे दूर से देख सकते हैं; जा नहीं सकते

Ashish verma
23 May 2025 9:22 PM IST
UP में शॉपिस शौचालय बनाया गया है, लोग बस इसे दूर से देख सकते हैं; जा नहीं सकते
x
UP में शॉपिस शौचालय बनाया गया है

Bhognipur.भोगनीपुर चौराहे के पास ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए गए शौचालय व स्नानघर के नवनिर्मित भवन पर ताला लटकने से सरकारी धन का सदुपयोग नहीं हो रहा है। भवन पर ताला लटकने से ग्रामीण व राहगीर खुले में शौच व पेशाब करने को मजबूर हैं। भोगनीपुर चौराहे पर झांसी, कानपुर, इटावा व घाटमपुर की ओर जाने वाली सड़कें मिलती हैं। चारों दिशाओं से आने वाले हजारों यात्री बड़े चौराहे पर सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं। कई वर्ष पूर्व तक चौराहे के आसपास शौचालय व स्नानघर न होने से राहगीरों व ग्रामीणों को शौच करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। चौराहे के आसपास राहगीरों व ग्रामीणों की सुविधा के लिए भोगनीपुर के संतोष गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मिलकर शौचालय बनवाने की मांग को लेकर पत्र भेजा था।

संतोष गुप्ता की मांग पर ग्राम पंचायत ने करीब दो वर्ष पूर्व नए भोगनीपुर चौराहे के पास हाईवे के किनारे खाली पड़ी जमीन पर शौचालय व स्नानघर का निर्माण शुरू कराया था। ग्राम पंचायत भोगनीपुर द्वारा लाखों रुपए खर्च कर चौराहे के पास शौचालय व स्नानघर का निर्माण करीब एक वर्ष पूर्व पूरा कराया गया था, लेकिन विकास विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते शौचालय व स्नानघर का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है, जिससे भवन के गेट पर ताला लगा हुआ है। भवन में ताला बंद होने के कारण राहगीर व ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।

ग्राम पंचायत भोगनीपुर के पंचायत सचिव कमलेश राणा ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से भोगनीपुर के नए चौराहे पर बने शौचालय व स्नानघर का संचालन शुरू कराने को कहा, लेकिन ग्राम प्रधान शौचालय का संचालन शुरू नहीं करा रहे हैं। उन्होंने करीब चार माह पूर्व तत्कालीन बीडीओ को संचालन शुरू कराने के लिए पत्र भी लिखा था, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण शौचालय का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। एडीओ पंचायत रामप्रकाश पाठक ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान से शौचालय का संचालन शुरू कराने को कहा गया था, तो उन्होंने बीमार होने की बात कहकर टाल दिया था। जल्द ही शौचालय चालू कर दिया जाएगा और राहगीरों व ग्रामीणों को शौचालय व स्नानघर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


Next Story
null