उत्तर प्रदेश

आगरा में जूता कारखाना मालिक की गला रेतकर हत्या, जानें मामला

Sarita
5 Aug 2022 10:25 AM IST
Shoe factory owner murdered by slitting his throat in Agra, know the matter
x

फाइल फोटो 

आगरा में रकाबगंज थाना क्षेत्र के औलिया रोड पर निर्माणाधीन मकान में जूता कारखाना मालिक 25 वर्षीय सिकंदर की गला रेत हत्या कर दी गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आगरा में रकाबगंज थाना क्षेत्र के औलिया रोड पर निर्माणाधीन मकान में जूता कारखाना मालिक 25 वर्षीय सिकंदर की गला रेत हत्या कर दी गई है। सुबह वारदात की जानकारी हुई। परिजनों ने पड़ोस के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंधों में हत्या का लग रहा है।

औलिया रोड निवासी सिकंदर का मकान बन रहा है। उसका परिवार निर्माणाधीन मकान के पास ही एक घर में किराए पर रहता है। सिकंदर रात को निर्माणाधीन मकान में सोने जाता था। गुरुवार की रात भी गया था। सुबह घर नहीं लौटा तो परिजन देखने आए।
मौके पर उसकी लाश देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर सीओ सदर अर्चना सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। घरवालों ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी बंटी और उसके परिवार के सदस्यों ने गला रेतकर हत्या की है। सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका है। बंटी की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद अनसुझले सवालों के जवाब मिलेंगे। मौके पर शांति है। फोर्स तैनात किया गया है।
Next Story