- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोंडा में मामूली विवाद...
उत्तर प्रदेश
गोंडा में मामूली विवाद में चला धारदार बांका, तीन गंभीर रूप से घायल
Apurva Srivastav
22 May 2024 10:35 AM IST

x
गोंडा : मामूली कहासुनी ने उस समय विकराल रूप ले लिया जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घात लगाकर बांका से हमला बोल दिया। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना कोतवाली में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मंगलवार देर रात की है।
कोतवाली इलाके के ग्रामपंचायत रेंवारी में किसी कार्यक्रम में भितिहा निवासी हीरालाल गोस्वामी व महादेव गोस्वामी पुत्र देवीप्रसाद गोस्वामी तथा कार्तिक गोस्वामी पुत्र महादेव गोस्वामी शामिल होने के लिए आए थे। यहीं के निवासी विनोद गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, रामलखन, वीरू आदि से किसी बात पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धारदार हथियारों से लैस होकर एक पक्ष ने दूसरे पर हमला बोल दिया। गांव वालों के हस्तक्षेप पर किसी तरह मामला शांत हुआ। लेकिन तब तक हीरालाल गोस्वामी, महादेव गोस्वामी तथा कार्तिक गोस्वामी गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। गांव वालों ने किसी तरह से घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद डॉ इमरान मोइद ने सभी का इलाज किया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में हीरालाल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि घटना की की जांच की जा रही है।
Tagsगोंडामामूली विवादधारदार बांकातीन गंभीर घायलGondaminor disputesharp edged bankathree seriously injuredउत्तर प्रदेश खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





