- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: ससुराल...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur: ससुराल से लौटने के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिजन सदमे में
Tara Tandi
13 April 2025 7:52 PM IST

x
Shahjahanpur शाहजहांपुर । एक युवक ससुराल अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए गया था। उसकी पत्नी ने अभी ससुराल आने से मना कर दिया था। ससुराल से एक दिन पहले आया था। युवक ने खाली पड़े मकान में अंगौछे का फंदा गले में डालकर जान दे दी। एक साल पहले शादी हुई थी। परिजनों का कोई आरोप नहीं है।
कांट थाना क्षेत्र के गांव जमौर निवासी 24 वर्षीय सोहन लाल की शादी एक साल पहले सरिता निवासी बीसलपुर जिला पीलीभीत के साथ हुई थी। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गयी थी। सोहन लाल गुरुवार को अपनी ससुराल पत्नी की विदा कराने के लिए गया। उसकी पत्नी ने कहा कि अभी ससुराल नहीं जाएंगे और कुछ दिन बाद आकर ले जाना। शनिवार की दोपहर बाद वह अपनी ससुराल से घर चला आया। सोहन लाल के माता-पिता अलग मकान में रहते हैं। वह पड़ोस में ही अलग मकान में रहता है। वह शाम आठ बजे अपनी मां के पास से खाना खाकर अपने मकान में आ गया। उसने रात में पंखे के कुंडे से अगोछा का फंदा गले में डालकर जान दे दी।
रविवार की सुबह आठ बजे उसकी मां कलावती उसे उठाने के लिए गयी। उसने कमरे का दरवाजा पीटा तो नहीं खुला। परिवार वालों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो देखा कि सोहन लाल का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार वालों ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाद ससुराल से लौटकर आए है और पत्नी ने कहा था कि बाद में आ जाएगे। परिवार वालों का कोई आरोप नहीं है। इधर खबर मिलने पर उसकी पत्नी मायके से ससुराल आ गयी। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsShahjahanpur ससुराल लौटनेयुवक आत्महत्यापरिजन सदमेShahjahanpur On returning to in-laws houseyoung man commits suicidefamily members shockedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





