- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur : बाघ...

x
Khutar खुटार : खुटार में लगातार बाघ देखे जाने से ग्रामीण दहशत में है। सोमवार को खुटार-सीमा पर जंगल किनारे बाघ को देखा गया है। राहगीरों ने वाहन में बैठकर बाघ की वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और उसे सोशल प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया है। जिससे आसपास के ग्रामीणों का शक पहले से ही कहीं और ज्यादा साफ हो गया है। वन विभाग की टीम ने उसे जंगल में खदेड़ा है।
साथ ही निगरानी कर रहे है। लेकिन लोग उस रास्ते से होकर निकलने में कतरा रहे है। इसके अलावा बाघ कई पशुओं को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की चहलकदमी लगातार बरकरार है। जो आये दिन सड़को, खेतों और आबादी के बीच देखा जा रहा है। इससे लोग दहशत में है। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों से बाघ को पकड़ने के लिए कहा जा चुका है।
इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को कुछ लोगों ने बाघ खुटार-मैलानी सीमा में सड़क किनारे घूमता हुआ देखा तो उसकी वीडियो बना ली। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली है और सही भी है। लेकिन यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। जबकि बाघ अभी भी वही पर है। लेकिन यह बाघ का मामला बफर जोन मैलानी का है। हालांकि, वन विभाग की टीम लोगों से सतर्कता बरतने की अपील लगातार की जा रही है।
वीडियो सही है मामला मैलानी खीरी के बफर जोन का है। आज दिन में भी बाघ की लोकेशन बफर जोन मैलानी के एक भट्टे के पास मिली है
TagsShahjahanpur बाघ देखे जानेदहशत ग्रामीणShahjahanpur tiger sightingvillagers in panicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





