भारत

लीची के बगीचे में पेड़ से लटका महिला, बच्ची का शव बरामद

jantaserishta.com
18 March 2025 11:31 AM IST
लीची के बगीचे में पेड़ से लटका महिला, बच्ची का शव बरामद
x
पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक लीची के बगीचे से मंगलवार को पुलिस ने एक महिला और बच्ची का शव बरामद किया है। दोनों शव एक पेड़ से ही लटके थे। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद सकरा थाने के पिलखी गांव में बगीचे में लीची के पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे में एक महिला और बच्ची का शव बरामद किया गया है। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि मृतक मां और बेटी हो सकती हैं। महिला के शरीर पर पेटीकोट और ब्लाउज है। पेटीकोट मिट्टी से सना हुआ है।
आशंका जताई जा रही है कि महिला और बच्ची की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया हो। हालांकि, कुछ लोग आत्महत्या की संभावना जता रहे हैं। महिला की साड़ी उतारकर उसका फंदा बनाया गया है। साड़ी की एक छोर में मां और दूसरी छोर से बेटी का शव लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अब तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में तस्वीर भेजकर पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
शव मिलने के बाद लोगों के बीच कई तरह की चर्चा है। कोई इसे आत्महत्या तो कोई हत्या बता रहा है। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या ही मान रही है। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान होने के बाद ही कुछ स्थिति साफ होने की बात बता रही है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story