- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur: दो...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur: दो पक्षों में विवाद चले ईंट-पत्थर और लाठी डंडे, दर्जन घायल
Tara Tandi
15 March 2025 6:23 PM IST

x
Kalan कलान : होली के दिन शराबियों ने गाली-गलौज किया, जिससे कई स्थानों पर मारपीट हो गई। जिसमें महिलाओं समेत 30 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस से कुछ उपद्रवी नोकझोंक करने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को शांत किया।
थाना क्षेत्र के ग्राम मलेवा में होली के दिन शाम छह बजे मोबाइल लेने को लेकर लाल सिंह यादव व मुकेश के बीच गाली-गलौज के साथ ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष की मालती (48) पत्नी जयदेव, लाल सिंह यादव (28), योगेश सिंह (30) पुत्र जयदेव, उदयपाल यादव, राजेंद्र (30), राजपूत (47), अधमपाल (50), बीपी सिंह (27), सत्यपाल, दूसरे पक्ष की रजनी (26) पत्नी आकाश, रामऔतार (45), फूलवती (55) पत्नी रामबहादुर, पंचराम (38), मनोज (30), रामखिलाड़ी (30), दुर्गा (13) पुत्री जंगी, मोहित (38), गीता (25) पत्नी आत्माराम आदि घायल हो गए।
सूचना पर थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान भेजा। उधर, गंभीर हालत को देखते हुए 17 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इधर, होली और हुड़दंग के चलते पुलिस चौकी वाराकला में महिपाल को दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया। हरजूनगला, मोहनपुर-कलुआपुर, ईकरीखेड़ा, लगैनानगला (झकरीली), पलेहुरा, तिलौआ, अब्दुल्ला नगर (लक्ष्मणपुर) आदि में होली के त्योहार पर मारपीट की घटनाएं हुईं, जिसमें दर्जन भर लोगों को चोटें आईं।
मलेवा गांव में विवाद में घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, एक महिला समेत दो लोग बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। किसी भी पक्ष से तहरीर अब तक नहीं आई है
TagsShahjahanpur दो पक्षों विवादचले ईंट-पत्थरलाठी डंडेदर्जन घायलShahjahanpur: Dispute between two sidesbricks and stonessticks and rods were throwndozens injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





