- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur : नाले के...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur : नाले के पास मगरमच्छ का हमला, ग्रामीण भयभीत
Sarita
3 March 2025 10:30 AM IST

x
Shahjahanpur : कांट क्षेत्र के निकरा और ताहरपुर गांव के बीच स्थित नाले में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। रविवार को कुछ ग्रामीणों ने नाले के पास मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ ने नाले के किनारे खड़ी बकरियों पर हमला करने की कोशिश की। आसपास झाड़ियां होने के कारण बकरियां कूदकर भाग गईं।
स्थानीय युवकों ने मगरमच्छ का वीडियो बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव के बच्चों को नाले के पास जाने से मना कर दिया है। कुछ देर जमीन पर रहने के बाद मगरमच्छ वापस नाले के गहरे पानी में चला गया। क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।
TagsShahjahanpuनालेमगरमच्छहमलाग्रामीणभयभीतshahjahanpudrainscrocodileattackvillagersscaredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





