उत्तर प्रदेश

अप्रैल में मई-जून जैसी प्रचंड गर्मी, लखनऊ में 41 पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया लू चलने का अलर्ट

Renuka Sahu
5 April 2022 1:53 AM GMT
अप्रैल में मई-जून जैसी प्रचंड गर्मी, लखनऊ में 41 पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया लू चलने का अलर्ट
x

फाइल फोटो 

गर्मी ने प्रचण्ड रूप धारण कर लिया है। सोमवार इस बार गर्मी का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी ने प्रचण्ड रूप धारण कर लिया है। सोमवार इस बार गर्मी का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अधिकतम पारा 41 डिग्री दर्ज किया। न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि छह दिनों में पारा 43 डिग्री तक पहुंचेगा। राजधानी लू की चपेट में आ गयी है।

सोमवार सुबह से गर्मी थी। सुबह नौ बजे ही पारा 27 डिग्री पहुंच गया था। दोपहर तीन बजे पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजधानी में इन गर्मियो में पहली पारा पारा 29 मार्च को 40.8 पहुंचा था।
मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों उत्तर-पश्चिम गर्म हवाएं चल रही हैं। जो पाकिस्तान से होते राजस्थान के रास्ते यूपी की ओर आ रही हैं। अगले छह दिनों का जो अलर्ट जारी किया उसके मुताबिक मंगलवार से आठ अप्रैल तक पारा 42 डिग्री रहेगा। नौ और 10 अप्रैल को 43 डिग्री पहुंच जाएगा। लू का कहर जारी रहेगा।
Next Story