उत्तर प्रदेश

कासगंज में आज सुबह भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत,आठ की हालत गंभीर, आमने-सामने भिड़े बोलेरो गाड़ी और टेंपो वाहन

Sarita
3 May 2022 11:12 AM IST
Seven people died in a horrific road accident in Kasganj this morning, eight are in critical condition, Bolero car and tempo vehicle clashed with each other.
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मरने वाले सभी लोग टेंपो में सवार थे। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार लोग पटियाली में आयोजित सत्संग में जा रहे थे। ये लोग कहां के रहने वाले थे, अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी है। बोलेरो गाड़ी कायमगंज की ओर से आ रही थी। इसमें सवार लोग भी घायल हुए हैं।
Next Story