- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सेवरही पुलिस ने NDPS...
उत्तर प्रदेश
सेवरही पुलिस ने NDPS एक्ट के वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार
Gulabi Jagat
20 May 2025 12:02 AM IST
Rajapakad/कुशीनगर : जनपद कुशीनगर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेवरही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित एक पुराने मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त राधेश्याम तुरहा पुत्र झुलन, निवासी कटया तुरही टोला, थाना कटेया, जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेवरही में मु0सं0 007/2017 व मु0अ0सं0 348/2006, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे राधेश्याम तुरहा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम उपलब्धि मानी जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना सेवरही के थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव एवं कांस्टेबल विश्वनाथ राय शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारNDPS एक्टगिरफ्तार
Next Story





