उत्तर प्रदेश

खुदकुशी करने के लिए फंदे पर लटके युवक को बचाया

Admin Delhi 1
2 Sept 2023 1:31 PM IST
खुदकुशी करने के लिए फंदे पर लटके युवक को बचाया
x

नोएडा: रिठौरी गांव में फंदे पर लटके युवक को पुलिस टीम ने बचा लिया. पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

एसीपी दादरी सार्थक सेंगर ने बताया कि गांव निवासी योगेश की पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी थी कि उसका पति फंदा लगाकर खुदकुशी कर रहा है. इस पर पुलिस की टीम रिठौरी गांव पहुंच गई. पुलिस ने पंखे पर फंदा लगाकर लटक रहे योगेश को नीचे उतारा. वह शराब के नशे में था. उसको सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया गया.

Next Story