- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sant Kabir Nagar: संत...
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता, प्रार्थी परेशान

संत कबीर नगर: प्रार्थिनी-कंचन गुप्ता पुत्री अयोध्या प्रसाद , ग्राम व पोस्ट-हरिहरपुर,थाना-महुली जनपद- संत कबीर नगर की स्थाई निवासिनी है प्रार्थिनी द्वारा जनपद में ECC एजुकेटर के 111 पद के सापेक्ष सेवायोजन पोर्टल द्वारा आवेदन किया गया था,जिसके चयन प्रक्रिया संचालित है जिसमें शासन के नियमों को नजरअंदाज करते हुए मनमानी तरीके से फर्म NIT MAU द्वारा बुलाया जा रहा है प्रार्थिनी को अनियमिता के चलते चयन लिस्ट से बाहर कर दिया गया जबकि प्रार्थिनी की मेरिट हाईस्कूल में 68.6% और इंटरमीडिएट 44 % है और BA (गृह विज्ञान समाजशास्त्र) में कुल स्कोर 64 % होने के बावजूद हमें नहीं बुलाया गया जबकि प्रार्थिनी से कम मेरिट वालों को बुलाकर चयन प्रक्रिया में काउंसलिंग कराया जा रहा है I
निवेदन है कि चयन प्रक्रिया में हो रही धांधली को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति के मेरिट को सार्वजनिक करते हुए निष्पक्ष तरीके से योग्य अभ्यर्थी का चयन करने की कृपा की जाए साथ ही फर्म NIT मऊ पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाय।





