- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sambhal: नाले से बरामद...
उत्तर प्रदेश
Sambhal: नाले से बरामद शव के हाथ-पैर और सिर नहीं मिले
Admindelhi1
15 Dec 2025 2:25 PM IST

x
संभल: उत्तर प्रदेश के जनपद जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में आज साेमवार काे नाले से 15 से 20 दिन पुराना एक क्षत-विक्षत शव मिला है। शव के हाथ-पैर कटे हुए हैं और सिर भी गायब है। शव के पास से एक बैग भी मिला है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी मनोज कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।
Tagsसंभलनालेबरामदशवहाथ-पैरसिरSambhaldrainrecoveredbodyhands and feetheadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





