- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sambhal:महाकुंभ के...
x
Sambhal संभल: कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी 60 वर्षीय ग्रामीण की प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में दबकर मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव घर पहुंचा तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। शव पहुंचते ही आसपास के गांवों के लोग भी मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण 24 जनवरी को अपने व अन्य ग्रामीणों के साथ महाकुंभ में स्नान करने गया था। कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी ब्रजपाल सिंह 60 वर्ष पुत्र सौरम सिंह 24 जनवरी को गांव के उल्फत सिंह, सुरेंद्र सिंह, महात्मा राजगिरी, संदीप कुमार समेत 8 से 10 लोगों के साथ टाटा मैजिक से प्रयागराज में महाकुंभ के लिए निकले थे।
महाकुंभ में बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर के महात्मा महादेव गिरि का टेंट सेक्टर 19 में लगा है। 25 जनवरी को ग्रामीण महाकुंभ में शामिल होकर सेक्टर 19 में बने टेंट में पहुंचे। 28 जनवरी की रात एक बजे मोनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए सभी ग्रामीण टेंट से बाहर निकले। काफी भीड़ जुटने के बाद रात दो बजे धक्का-मुक्की के साथ भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों के साथ गए उल्फत सिंह ने बताया कि भगदड़ मचने पर सभी अलग हो गए। मैं और ब्रजपाल सिंह साथ में थे। भगदड़ में ब्रजपाल गिर गया और एक घंटे बाद जब भीड़ हटी तो उसे टेंट में लाया गया। भीड़ में दबने से उसकी पसलियों में गंभीर चोटें आईं।
इसके बाद टोल नंबर पर एंबुलेंस बुलाई गई। लेकिन कोई मदद नहीं मिलने पर पास के ही चिकित्सा केंद्र में उसका उपचार कराया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह सभी ग्रामीण ब्रजपाल को टाटा मैजिक में लेकर वापस लौटे। शुक्रवार सुबह घायल ब्रजपाल ने बदायूं के पास दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर आसपास के अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर लेखपाल अनुजवीर सिंह और थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
TagsSambhalमहाकुंभभगदड़किसानमौतSambhalMaha Kumbhstampedefarmerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Renuka Sahu
Next Story