- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur:अगरबत्ती...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur:अगरबत्ती फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली माल बरामद
Sarita
6 Sept 2025 7:19 AM IST

x
Saharanpur सहारनपुर: सहारनपुर में नकली उत्पाद बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के वार्ड 24 रामनगर स्थित शिवा एंटरप्राइजेज नाम की एक अगरबत्ती फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में नकली डेनिम ब्रांड की अगरबत्ती बरामद की है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लंबे समय से डेनिम कंपनी के नाम का अवैध इस्तेमाल कर डुप्लीकेट अगरबत्ती बनाई जा रही थी। दरअसल, कोलकाता से आई डेनिम कंपनी की टीम ने सहारनपुर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था।
टीम ने आरोप लगाया कि सहारनपुर में नकली डेनिम अगरबत्ती बनाकर बाजार में सप्लाई की जा रही है, जिससे उनकी कंपनी को भारी नुकसान हो रहा है। शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने तुरंत छापा मारा और मौके से डुप्लीकेट अगरबत्ती की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि यह फैक्ट्री 20 साल से भी ज्यादा समय से नकली डेनिम अगरबत्ती बना रही थी। इस दौरान न सिर्फ कंपनी का नाम बल्कि उसकी पैकिंग और डिजाइन की भी हूबहू नकल की जा रही थी, ताकि असली-नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाए।
फिलहाल, पुलिस ने फैक्ट्री से जब्त नकली सामग्री को सील कर दिया है और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह नकली अगरबत्ती किन-किन जगहों पर सप्लाई की जाती थी और इसमें और कौन-कौन शामिल है। सहारनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से नकली उत्पाद बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे गिरोहों पर लगातार नज़र रखी जाएगी।
Next Story





