उत्तर प्रदेश

Saharanpur: दम घुटने से 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत,परिवार में मातम

Sarita
24 Dec 2025 9:52 AM IST
Saharanpur:  दम घुटने से 5 मजदूरों की   दर्दनाक मौत,परिवार में मातम
x
Saharanpur: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के शेखपुरा कदीम निवासी पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में हुई। जानकारी के अनुसार, रोजगार के लिए गए ये मजदूर ठंड से बचने के लिए बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जला कर सो गए, जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई और सभी की दम घुटने से मौत हो गई।मृतक मजदूर कुरुक्षेत्र में एक होटल में पेंटिंग का काम कर रहे थे। सोमवार की रात काम खत्म करने के बाद वे अपने कमरे में लौटे। ठंड अधिक होने के कारण उन्होंने कोयले की अंगीठी जला ली और सो गए।
मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल स्टाफ और आसपास के लोगों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और पांचों मजदूरों को अचेत हालत में पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। मृतकों में दो सगे भाई—नूर और सोनू शामिल हैं, जिनकी शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। अन्य मृतकों में रोशन और तीन अन्य मजदूर शामिल हैं, जो सहारनपुर के अलग-अलग मोहल्लों के निवासी हैं।इस हादसे की खबर जैसे ही सहारनपुर पहुंची, शेखपुरा कदीम इलाके में मातम पसर गया। मृतकों के परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Next Story