उत्तर प्रदेश

Saharanpur : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोग घायल

Sarita
26 April 2025 10:16 AM IST
Saharanpur : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोग घायल
x
Saharanpur सहारनपुर: सहारनपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ है. यह घटना देवबंद क्षेत्र के निहाल खेड़ी रोड की बताई जा रही है. धमाके की वजह से कई लोगों के प्रभावित होने की आशंका है. मौके पर दमकल और पुलिस प्रशासन पहुंच गया है. आग पर काबू पा लिया गया है|
फिलहाल पुलिस धमाके में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि फैक्ट्री में कितने लोग फंसे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है|
Next Story