- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: डायमंड...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur: डायमंड शोरूम में करोड़ों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Sarita
24 Jan 2026 7:54 AM IST

x
Saharanpur सहारनपुर: सहारनपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने टाटा कंपनी के बड़े शोरूम में चोरी की वारदात कर डाली और आराम से फरार हो गए। न शोरूम के अंदर सायरन बजा, न ही किसी ने चोरों को देखा। पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ये चोरी करोड़ों की बताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली रोड स्थित कैरटलेन टाटा कंपनी के डायमंड शोरूम में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते शोरूम के अंदर दाखिल हुए और दीवार तोड़कर हीरे व आभूषण समेट ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई, जब शोरूम का स्टाफ रोजाना पहुंचा। शोरूम के भीतर सामान बिखरा देख कर्मचारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में शोरूम मैनेजर ने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को चोरी की सूचना दी। एसपी सिटी व्योम बिंदल, एएसपी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने छत के रास्ते प्रवेश कर दीवार को काटा और शोरूम में लगे सुरक्षा इंतजामों को भी नुकसान पहुंचाया। चोरी गए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही बताया जाएगा कि चोरी कितना माल ले गए हैं। हालांकि यह आंकड़ा करोड़ों रुपये में बताया जा रहा है।
TagsSaharanpurडायमंड शोरूमचोरीजांचपुलिस SaharanpurDiamond showroomtheftinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





