- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur: फर्जी...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur: फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए नौकरी पाने की कोशिश, युवती गिरफ्तार, जांच जारी
Tara Tandi
24 Jun 2025 3:11 PM IST

x
Saharanpur सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस विभाग में अभी हाल ही में बड़े स्तर पर की गई पुलिस भर्ती में पलीता लगाते हुए आगरा के गांव करणपुरी जैतपुर कलां निवासी एक महिला मीनाक्षी को थाना सदर बाजार पुलिस ने आरक्षी पद के फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मंगलवार को बताया कि सहारनपुर पुलिस लाइन में 17 जून को नए नियुक्त किए गए आरक्षियों ने आना शुरू किया था। सहारनपुर में 250 की नियुक्ति की गई लेकिन सूची में 251 नाम पाए गए।
जांच करने पर पता चला कि मीनाक्षी का पत्र फर्जी तरीके से तैयार किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया गया। उससे पूछताछ के आधार पर फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने वालों के बारे में पुलिस जांच एवं कार्रवाई कर रही है।
TagsSaharanpur फर्जी नियुक्ति पत्रनौकरी पाने कोशिशयुवती गिरफ्तारजांच जारीSaharanpur: Fake appointment letterattempt to get jobgirl arrestedinvestigation underwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





