उत्तर प्रदेश

Saharanpur: दो पक्षों के बीच विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sarita
18 Oct 2025 6:59 AM IST
Saharanpur:  दो पक्षों के बीच विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या
x
Saharanpur सहारनपुर: नकुड़ थाना क्षेत्र में फंदपुरी पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पिकअप चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कार की टक्कर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गुस्साए लोगों ने खेड़ा अफगान-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। खेड़ा अफगान निवासी हामिद अली (42) पिकअप चलाते थे। आज शाम हामिद अली पिकअप लेकर फंदपुरी की ओर जा रहे थे। खेड़ा अफगान बस स्टैंड पर पिकअप की एक कार से टक्कर हो गई।
इसके बाद, कार सवार कुछ युवकों ने पिकअप का पीछा किया। खेड़ा अफगान से निकलते ही एक कार सवार कुछ युवकों ने पिकअप को रोक लिया। कार में करीब छह-सात युवक सवार थे। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद हमलावरों ने हामिद अली पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई की और अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल हामिद को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से फंदपुरी थाना लगभग 100 मीटर की दूरी पर है। गुस्साए लोगों ने खेड़ा अफगान-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Next Story