उत्तर प्रदेश

Ghaziabad के नाहल गांव में पसरा सदिया, बाजार में लगातार दूसरे दिन बंद; सिपाही की हत्या के बाद तनाव का माहौल

Ashish verma
27 May 2025 10:01 PM IST
Ghaziabad के नाहल गांव में पसरा सदिया, बाजार में लगातार दूसरे दिन बंद; सिपाही की हत्या के बाद तनाव का माहौल
x
Ghaziabad के नाहल गांव में पसरा सदिया

Ghaziabad.गाजियाबाद। मसूरी के नाहल गांव का बाजार मंगलवार को भी पूरी तरह बंद रहा। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बीती रात 20 से अधिक युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि कोई भी ग्रामीण खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि आठ से दस संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। रविवार देर रात बदमाश को पकड़ने पहुंची नोएडा पुलिस की टीम पर भीड़ ने पथराव और फायरिंग कर दी। जिसमें नोएडा फेज 3 थाने में तैनात कांस्टेबल सौरभ देशवाल शहीद हो गए। यह घटना नाहल गांव में मुख्य मार्ग पर आरोग्य मंदिर और स्वास्थ्य विभाग के पंचायत कार्यालय के पास हुई। घटनास्थल मुख्य बाजार है। पुलिसकर्मी की हत्या का असर गांव में साफ दिखाई दे रहा है। पूरे गांव में सड़क पर बहुत कम पुरुष नजर आ रहे हैं।

जो दिख रहे हैं, वे कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कांस्टेबल के हत्यारों के एनकाउंटर की मांगमसूरी के नाहल में नोएडा के पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर क्राइम फ्री गाजियाबाद संघर्ष समिति से जुड़े लोग पुलिस ऑफिस पहुंचे। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि अपराधियों ने सभी पुलिसकर्मियों की हत्या की योजना बनाई थी।जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। इसलिए सभी आरोपियों का एनकाउंटर किया जाना चाहिए। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पंकज कंसल, नितिन शर्मा, पवन, विक्रम समेत कई लोग मौजूद रहे।अपराधियों को पकड़ने के लिए नियमों का पालन अनिवार्य करेगी पुलिसमसूरी के नाहल में नोएडा पुलिस टीम पर हुए हमले में कांस्टेबल की मौत के बाद कमिश्नरेट पुलिस जल्द ही नियमों का पालन अनिवार्य करेगी।

दूसरे जिलों में दबिश देने जाने वाली पुलिस टीम को स्थानीय पुलिस को सूचना देना अनिवार्य किया जाएगा। हालांकि इस संबंध में पहले से ही नियम हैं, लेकिन कई बार पुलिसकर्मी जब दूसरे जिले में जाते हैं तो अपराधियों को पकड़ने की जल्दबाजी में उनका पालन नहीं करते, जिससे उन्हें कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता हैपुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ का कहना है कि जल्द ही पुलिसकर्मियों के लिए दूसरे जिले में जाने पर जरूरी प्रक्रिया का पालन करना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।


Next Story