- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में फिर से सरकारी...
UP में फिर से सरकारी जमीन पर चार मजदूरों को पकड़ लिया गया

Tirwa.तिर्वा (कन्नौज)। चार भाइयों ने कई वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। डेढ़ वर्ष तक तहसीलदार न्यायालय में मामला चला और न्यायालय के आदेश के बाद तहसीलदार ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया। दुकानें और मकान ध्वस्त कर दिए गए। दोबारा कब्जा करने पर एफआईआर की चेतावनी दी गई। तहसील क्षेत्र के सरसई भदहा गांव में गांव के बृजेंद्र, शिवपाल, सुखदेव और छोटेलाल ने 100 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। दुकानें और मकान बनकर तैयार हो गए थे। इसको लेकर गांव के धर्मपाल ने तहसील में शिकायत की।
इसको लेकर करीब डेढ़ वर्ष तक तहसीलदार न्यायालय में मामला चला। मामले में धर्मपाल के पक्ष में अवैध कब्जा खाली करने का आदेश दिया गया। इसके चलते मंगलवार को तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह और ठठिया प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा भदहा गांव पहुंचे और कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर दुकानें और मकान ध्वस्त कर दिए गए। जमीन खाली करा ली गई। इसके बाद आरोपियों को दोबारा कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। तहसीलदार ने बताया कि आरोपियों को कब्जा खाली करने के लिए पहले भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन वे कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। इसलिए कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की गई है।





