उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान 30 जून से, जानें कब और कहां चलेगा बुलडोजर, पढ़ें लिस्ट

Renuka Sahu
24 Jun 2022 3:29 AM GMT
Remove encroachment campaign in Aligarh from June 30, know when and where the bulldozer will run, read the list
x

फाइल फोटो 

नगर द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के अभियान का दूसरा चरण 30 जून से शुरू होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नगर द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के अभियान का दूसरा चरण 30 जून से शुरू होगा। गुरूवार को निगम की ओर से इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया। महानगर की प्रमुख सड़कों, मार्ग, चौराहों व बाज़ार पर अवैध अतिक्रमण के कारण सफाई व्यवस्था में बाधा, जाम, ट्रैफिक की व्यवस्था भंग होने को देखते हुए नगर निगम स्तर से विशेष स्वच्छता व सड़क सुरक्षा अभियान हटाने का कार्यक्रम जारी किया है। नगरायुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा महानगर में जल निकासी और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये निरंतर प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

ऐसे व्यक्ति व दुकान जिन्होनें सड़क नाले-नालियों पर अतिक्रमण कर यातायात व जल निकासी व्यवस्था को बाधित किया हुआ। वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर निगम द्वारा बलपूर्वक कार्यवाही करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त व जुर्माना वसूला जायेगा। सहायक नगरायुक्त को अतिक्रमण व स्वच्छता अभियान जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पिछले कई दिनों से श्याम नगर में डेयरी संचालक द्वारा गंदगी और गोबर नाली में बहाने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगरायुक्त ने पशुपालक को तीन दिन में डेरी शिफ्ट करने की हिदायत देते हुए दो डेरी संचालक के पशुओं को जब्त करके गौशाला भिजवाया।
कब, कहां से हटाया जाएगा अतिक्रमण
- 30.06.2022 दुर्गावाड़ी कॉलोनी (जोन सं0 01)थाना-सिविल लाइन व क्वार्सी
- 05.07.2022 देहलीगेट से गोण्डा मोड़ तक (जोन सं0 03) थाना- देहली गेट व रोरावर
- 06.07.2022 गोण्डा मोड़ से नीवरी मोड़ तक (जोन सं0 03) थाना-बन्नादेवी व रोरावर
- 08.07.2022 हाथरस अड्डा आगरा रोड से पालीवाल इंटर कॉलेज होते हुए अन्नू पेठा भंडार जी.टी. रोड तक
- 11.07.2022 रामलीला ग्राउंड से मदार गेट चौकी होते हुये सर्राफा मार्केट तक(जोन सं0 02) थाना- गांधी पार्क, सासनी गेट व कोतवाली
- 13.07.2022 सासनी गेट चौराहे से जयगंज होते हुये फूल चौराहे तक (जोन सं0 03) थाना- सासनी गेट
- 14.07.2022 शिवाजी मार्ग व टीकाराम कॉलोनी (जोन सं0 02) थाना-गांधी पार्क
- 16.07.2022 आई.टी.आई. रोड बिजली घर से बरौला पुल के नीचे तक (जोन सं0 04) थाना-बन्नादेवी
- 18.07.2022 देहली गेट चौराहे तुर्कमान गेट पुलिस चौकी तक व सराय मियां से जंगलगड़ी तक (जोन सं0 03) थाना-देहली गेट
- 20.07.2022 नौरंगाबाद छावनी से पला रेलवे फाटक तक (जोन सं0 02) थाना- गांधी पार्क
- 21.07.2022 कुंवर नगर कॉलोनी व देवी नगला पुलिया से सूखा पीपल मानसिंह तिराहा तक (जोन सं0 02) थाना-गांधी पार्क
- 23.07.2022 मस्कट होंडा मेलरोज बाईपास से जलालपुर होते हुये नादा पुल चौराहे तक (जोन सं0 04) थाना-बन्नादेवी
- 25.07.2022 सारसौल चौराहे से नादा पुल चौराहे तक (जोन सं0 04) थाना-बन्नादेवी में अभियान चलाया जायेगा।
Next Story