- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ISI के लिए जासूसी कर...
ISI के लिए जासूसी कर रहा था रविंद्र, यूपी ATS ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

यूपी | उत्तर प्रदेश में ATS ने गोपनीय सैन्य जानकारी लीक करने वाले एक जासूस को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रविंद्र कुमार बताया जा रहा है, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा था।
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की जानकारी भेजता था पाकिस्तान
रविंद्र कुमार भारत की रक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़ी गोपनीय फाइलें और सूचनाएं ISI एजेंट्स को देता था, जिसके बदले उसे पैसे मिलते थे।
ATS ने कैसे पकड़ा?
यूपी ATS को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ISI के संपर्क में है और लगातार संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा है। छानबीन के बाद ATS ने रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
हो सकती है और भी गिरफ्तारियां
ATS की टीम अब रविंद्र के नेटवर्क की जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस उन सभी लोगों की तलाश कर रही है, जो उसके संपर्क में थे।





