- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bijnor: कहासुनी पर बाप...
उत्तर प्रदेश
Bijnor: कहासुनी पर बाप ने बेटे की चाकू से गोदकर कर दी हत्या
Tara Tandi
14 March 2025 2:40 PM IST

x
Bijnor चांदपुर । मामूली कहासुनी पर बाप ने बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिसके बाद होली का त्योहार मातम में बदला गया। सूचना मिलने के बाद सीओ राजेश सोनकी घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पूरा मामला चांदपुर की तहसील नूरपुर क्षेत्र के गांव ढोलागढ़ का है। जहां 28 वर्षीय राहुल को अपने पिता को शराब पीकर घर से नहीं निकलने की हिदायत देना महंगा पड़ गया। दरअसल होली के मौके पर राहुल ने अपने पिता विनोद कुमार से कहा था कि वह शराब पीकर घर से बाहर नहीं निकले। लेकिन विनोद कुमार ने काफी शराब पी ली। शराब पीकर आए पिता से बेटे राहुल ने कहा दिन में गांव में लोग होली खेलेंगे लिहाजा घर से बाहर शराब पीकर निकाले तो त्योहार के दिन झगड़ा होगा। इसी बात पर आग बबूला विनोद कुमार ने अपने ही बेटे के सीने में चाकू उतार दिया। घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी विनोद कुमार शराब पीकर घर आया था। बेटे ने बाहर जाने से मना किया तो आग-बबूला विनोद कुमार ने चाकू से अपने बेटे के हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में रहता था और घर में विवाद करता था। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
TagsBijnor कहासुनीबाप बेटे की चाकूगोदकर हत्याBijnor quarrelfather and son murdered by stabbingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





