उत्तर प्रदेश

Kateya के रविन्द्र और कुचायकोट के अवधेश सर्वश्रेष्ठ हेडमास्टर घोषित

Gulabi Jagat
6 Sept 2024 11:56 PM IST
Kateya के रविन्द्र और कुचायकोट के अवधेश सर्वश्रेष्ठ हेडमास्टर घोषित
x
Kushinagarराजापाकड़ कुशीनगर। सीमावर्ती बिहार के विभिन्न प्रखंडों स्थित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों में सर्वश्रेष्ठ का चुनाव कर, जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के कटेया एवं कुचायकोट प्रखंड के प्रधानाध्यापक रविन्द्र पांडेय मवि गौरा एवं अवधेश प्रसाद उमवि सुखदेव पट्टी को शिक्षा विभाग ने अपने अपने प्रखंड में सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र से नवाजा।
मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जनपद में 14 प्रखंड है इन सभी प्रखंडों से गुरूवार 5 सितम्बर को एक- एक सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापकों का चयन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।जनपद के कटेया प्रखंड से सौम्य एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी प्रधानाध्यापक मवि गौरा रविन्द्र पांडेय को सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए समाहरणालय गोपालगंज में समाहर्ता मो मकसूद आलम द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजीत पासवान की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। सीमावर्ती प्रखंड कुचायकोट के उमवि सुखदेव पट्टी के अनुशासन प्रिय प्रधानाध्यापक अवधेश प्रसाद को अधिकारी द्वय द्वारा सर्वश्रष्ठ बताते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।समाहर्ता मकसूद आलम ने बताया कि इन्हीं चयनित अध्यापकों में से राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए अनुशंसा की जाती है।
पांडेय जी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किये जाने पर कटेया के प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सचिव विश्वरंजन स्वरूप पाठक, प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह, जयंत्री राय, ज्योति भूषण राव, भरत प्रसाद,रामाधार यादव,राजेश मिश्र, व्यास राम,जंग बहादुर यादव, तुलसी राम आदि ने हर्ष व्यक्त किया। दुसरी तरफ प्रसाद को सम्मानित किये जाने पर बीईओ कुचायकोट अशोक कुमार सिंह,प्रधानाध्यापक अनिल श्रीवास्तव,इसराफिल अंसारी,अबुबक्र,अशरफ अंसारी,सुरेन्द्र यादव,विरेन्द्र यादव,आशुतोष कुमार मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Next Story