उत्तर प्रदेश

रामपुर: रंजिश के चलते युवक को गोली मारी

Bharti Sahu 2
17 Sep 2024 5:52 AM GMT
रामपुर: रंजिश के चलते युवक को गोली मारी
x
रामपुर : अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल निवासी अकबर अली का कहना है कि दो दिन पहले उनके रिश्तेदार नसीम और अजीम का गांव के ही सादिक से रास्ता रोकने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था। सोमवार रात आरोपी सादिक अपने भाई मोहम्मद आसिफ व अन्य लोगों के साथ नसीम व अजीम के घर आया और गाली-गलौज करने लगा। अकबर व उसका बेटा शानिब उन्हें शांत कराने बाहर आए तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से शानिब व बब्बू घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। शानिब की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Next Story