- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश
Rampur: सड़क हादसे में महिला की मौत, जीजा-साली घायल
Tara Tandi
19 July 2024 11:37 AM IST
x
Rampur रामपुर । स्वार रोड पर देर रात डंपर ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई। जबकि, जीजा साली घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुरादाबाद के नवाबपुरा निवासी इमरान अपनी पत्नी जैनब उम्र 25 और साली जीनत के साथ स्वार रोड स्थित एक होटल में खाना खाने आए थे। रात करीब दस बजे लौटते समय रसूलपुर के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद जैनब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जीजा साली घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsRampur सड़क हादसेमहिला मौतजीजा-साली घायलRampur road accidentwoman diedbrother-in-law and sister-in-law injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





