भारत

सिरफिरे ने एकतरफा प्‍यार में लड़की को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया ये कदम

jantaserishta.com
19 July 2024 12:08 PM IST
सिरफिरे ने एकतरफा प्‍यार में लड़की को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया ये कदम
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस पहुंची.
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में एक तरफा प्यार में युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया था। तीन दिन पूर्व उसकी गोदभराई की रस्म भी हो चुकी थी। इससे बौखलाए युवक ने युवती को फोन करके घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया। 20 वर्षीया प्रीति पुत्री रूप सिंह अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव शाहिदपुर की निवासी थी जबकि आरोपी 22 वर्षीय आयुष पुत्र तेजपाल मुरादाबाद जिले के कांठ थाने की ऊमरी चौकी क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर का निवासी था।
प्रीति ने बीए के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी जबकि आयुष पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। आयुष प्रीति से एकतरफा प्यार करता था और शादी भी करना चाहता था। वहीं प्रीति ने इनकार कर दिया था। इस बीच प्रीति का रिश्ता बिजनौर के युवक के साथ तय कर दिया। तीन दिन पूर्व उसकी गोदभराई की रस्म भी हो चुकी थी। इसकी जानकारी होने पर आयुष बौखला गया।
गुरुवार शाम करीब सात बजे आयुष, प्रीति के गांव आ पहुंचा। यहां प्रीति को फोन कर घर से बाहर बुलाने के बाद गांव के रास्ते पर आयुष ने प्रीति को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फायर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग जब तक वहां पहुंचते, उसके पहले ही आयुष बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। यहां से आयुष ने बाइक को सात किमी दूर अपने गांव की ओर दौड़ा दी और फिर गांव पहुंचकर घर के पास ही एक घेरे में खुद को भी गोली मार ली।
शाम ढलते ही सनसनीखेज वारदात ने दो जिलों की सीमा पर सात किमी के दायरे में बसे दोनों गांवों में हड़कंप मचा दिया। जिसने भी सुना वह मौके पर दौड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि आयुष काफी वक्त से प्रीति के साथ संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत भी होती थी लेकिन अब कुछ दिनों से प्रीति ने आयुष को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। दोनों के परिजनों को भी इस बात की जानकारी थी। बताया जाता है कि दूसरे युवक से रिश्ता करने से पहले परिजनों ने प्रीति से उसकी राय भी जानी थी। वहीं, गांव पैगंबरपुर के ग्रामीणों के मुताबिक आयुष बेहद शांत स्वभाव का था।
लेकिन, बीते तीन-चार दिन से वह मानसिक रूप से कुछ परेशान नजर आ रहा था। बताया जा रहा है कि युवती की गोदभराई होने के बाद आयुष बैखलाया था। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि युवती का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर पर कार्रवाई होगी। प्रीति ने आयुष संग शादी से कर दिया था इनकारः ग्रामीणों के मुताबिक प्रीति का रिश्ता दूसरी जगह तय करने से पहले परिजनों ने उसकी इच्छा भी जानी थी लेकिन उसने आयुष के साथ शादी करने से साफ मना किया था। इसके बाद ही परिजनों ने बिजनौर जिले के निवासी युवक के साथ उसका रिश्ता तय किया था।
तीन दिन पहले ही गोद भराई के साथ ही दूसरी रस्मे पूरी हुई थीं। दोनों परिवारों में होली पर शादी कराने की रजामंदी भी बनी थी। वहीं, हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की पड़ताल में चौकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि शाम में प्रीति की सिर में गोली मारकर हत्या करने वाला आयुष सुबह में भी गांव शाहिदपुर पहुंचा था। इस दौरान उसने प्रीति के पिता और भाई को भी धमकी दी थी।
कांठा थाना के ग्राम पैगंबरपुर निवासी आयुष चौहान (22) की अपनी ही पशुशाला में गोली मारकर आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक के पिता तेग बहादुर दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। इनके दो पुत्रों में आयुष बड़ा पुत्र था, जो कोचिंग करते हुए पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। छोटा बेटा भी अभी पढ़ाई कर रहा है, जबकि मां की हालत बीमारी से त्रस्त है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story