- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: अंत्येष्टि से...
उत्तर प्रदेश
Rampur: अंत्येष्टि से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सात घायल
Tara Tandi
9 May 2025 1:09 PM IST

x
Rampur रामपुर : अंत्येष्टि से वापस आ रही ट्रैक्टर-ट्राली आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के फेर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्राली में लगभग तीस लोग सवार थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्राली में सवार सात लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।
गुरुवार को ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव अनवा निवासी सीताराम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर अंत्योष्टि में शामिल होने ढकुरिया घाट पर गए थे।
वहां से वापस आते समय टांडा के निकट आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के फेर में तीस लोगों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्राली में सवार सात लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए, जबकि जनपद संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव छाबड़ा निवासी तेजपाल बुरी तरह जख्मी हो गए।
TagsRampur अंत्येष्टि लौट रहीट्रैक्टर-ट्रॉली पलटीसात घायलRampur: Tractor-trolley overturned while returning from funeralseven injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





