- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: ट्रैक्टर...
उत्तर प्रदेश
Rampur: ट्रैक्टर ट्रॉली और टेम्पो की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Sarita
11 May 2025 11:57 AM IST

x
Rampur रामपुर: बिलासपुर के खानपुर रोड पर शनिवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली और टेंपो में भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो चालक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। टेंपो चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मिलक के पुरैनिया कला निवासी 26 वर्षीय विशाल पेशे से टेंपो चालक था। वह शनिवार शाम अपने दो रिश्तेदारों के साथ टेंपो में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने बिलासपुर जा रहा था, तभी खानपुर गांव के पास टेंपो की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई।
जिसमें पवन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पवन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन के परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsRampurट्रैक्टर ट्रॉलीटेम्पोटक्करएकमौतRampurtractor trolleytempocollisionone deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





