- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: घरेलू विवाद...
उत्तर प्रदेश
Rampur: घरेलू विवाद बना मौत की वजह? महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान
Tara Tandi
13 April 2025 6:28 PM IST

x
Rampur रामपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम हो जाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव पुरैनिया जदीद निवासी 27 वर्षीय नीलम यादव की शादी सिविल लाइन के वजीनगर निवासी जबर सिंह से हुई थी। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। शनिवार शाम को भी दंपती के बीच झगड़ा हो गया था। उसके बाद अचानक से नीलम की हालत बिगड़ गई थी। आसपास के लोग उसे रात में ही जिला अस्पताल लेकर गए। जहां देर रात उपचार के दौरान नीलम की मौत हो गई। रविवार सुबह को जानकारी मिलने के बाद मायके वाले अस्पताल पहुंच गए। बेटी नीलम के शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। मायके वालों पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं।
दूसरी ओर, सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकता है। अभी तक मृतका के मायके वालों की ओर कोई तहरीर नहीं आई है। आने के बाद ही कार्रवाई होगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
TagsRampur घरेलू विवादबना मौत वजहमहिला संदिग्ध परिस्थितियोंगई जानRampur domestic disputecause of deathwoman lost her life under suspicious circumstancesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





