- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur: दो पक्षों में...
उत्तर प्रदेश
Rampur: दो पक्षों में होली पर डीजे को लेकर हुए खूनी संघर्ष, पुलिस-पीएसी तैनात
Tara Tandi
16 March 2025 2:58 PM IST

x
Rampur रामपुर । होली के त्योहार पर पटवाई के गांव बिचपुरी में शनिवार को दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। उसके बाद फायरिंग हो गई थी। बीच बचाव कराने पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया था। मामला बड़ा होने पर वहां पर पुलिस-पीएसी को तैनात कर दिया गया है। रविवार को भी तनाव का माहौल बना रहा।
पटवाई थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी में होली के त्योहार पर सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर एक डीजे को बजाते हैं। डीजे पर पूरा गांव होली का त्योहार नाचते झूमते हुए मनाते थे। इस बार होली पर परम्परा के अनुसार डीजे हायर कर लिया था। लेकिन कुछ ग्रामीणों ने इस दौरान अलग से डीजे हायर करके गांव ले गए थे। यह देख ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो मामला तूल पकड़ गया। किसी तरह पुलिस ने होली वाले दिन मामले को शांत करा दिया था लेकिन लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था। शनिवार को ग्रामीण आमने सामने आ गए थे और फायरिंग हुई थी। जिसमें गांव के ही योगेश, नरेश तथा एक महिला तीन लोग घायल हो गए थे।
उधर, पुलिस प्रशासन को पता लगते ही आनन-फानन में गांव पहुंच गया था। फायरिंग में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया था। जबकि लोगों नें पुलिस पर पथराव कर दिया था। आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसके बाद किसी तरह से मामला शांत हो सका था। रविवार को गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। साथ ही अधिकारी भी तनाव के माहौल को देखते हुए गांव से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
TagsRampur दो पक्षोंहोली डीजेखूनी संघर्षपुलिस-पीएसी तैनातRampur two partiesHoli DJbloody clashpolice-PAC deployedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





