- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rajapakar: कंपोजिट...
उत्तर प्रदेश
Rajapakar: कंपोजिट विद्यालय धुरिया इमिलिया में हुआ वार्षिकोत्सव का आयोजन
Gulabi Jagat
16 April 2025 9:40 PM IST
x
Rajapakar/कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय धुरिया ईमिलिया में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही सुधीर कुमार ने कहा कि वार्षिकोत्सव के आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। मेधावी छात्रों के सम्मानित करने पर उनके प्रतिभाओं में निखार आता है। प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने पाल्यों के शिक्षा पर जरूर ध्यान दें और उनका नामांकन नजदीकी परीषदीय विद्यालयों में करायें कार्यक्रम आयोजक प्रधानाध्यापक अमरनाथ सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी विनय कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मंत्री अंजनी सिंह, मिडिया प्रभारी अजय शर्मा, पूर्व एआरपी धर्मात्मा तिवारी, पूर्व एबीआरसी राजेश प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, जितेन्द्र कुमार गोड़, संतोष कुमार राय, उमाशकंर यादव, अरूण प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, अनुज कुमार, सविता गुप्ता, सरिता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अमित गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, आदि रहे।
TagsRajapakarकंपोजिट विद्यालय धुरिया इमिलियावार्षिकोत्सव का आयोजनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





