उत्तर प्रदेश

Rajapakad: निर्धारित समय के पहले ही बिकने लगती है देसी शराब

Gulabi Jagat
12 April 2025 6:14 PM IST
Rajapakad: निर्धारित समय के पहले ही बिकने लगती है देसी शराब
x
Rajapakad/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पुलिस बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान से निर्धारित समय सुबह दस बजे से पूर्व ही शराब की बिक्री शुरू हो जा रही है। संवाददाता ने शनिवार की सुबह 7.53 बजे चौराहे पर शराब खरीदते लोगों की तस्वीरें खींची।
शराब दुकान के पास ही गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय है। मौजूदा समय में प्रात: आठ बजे विद्यालय खुलता है। सीताराम चौराहा छात्रों व ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है। अवैध समय में हो रही शराब बिक्री के चलते यहां तड़के से ही पियक्कड़ों की भीड़ लग जाती है। नशेड़ियों के अनाप शनाप कमेंट से न केवल स्थानीय लोगों को असुविधा होती है, बल्कि महिलाओं व स्कूल जाने वाले बच्चों के मन-मस्तिष्क पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां यह दुकान स्थित है, वहां पुलिस बूथ पर एक दीवान समेत चार पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद दुकान का तय समय से पूर्व खुलना और खुलेआम बिक्री होना पुलिस व आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि पुलिस व आबकारी विभाग का इस मामले में लापरवाहीपूर्ण रवैया कहीं मिलीभगत का नतीजा तो नहीं। शासन प्रशासन भले ही नशामुक्ति अभियान चला रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। यदि समय रहते इस ओर कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों व समाज पर पड़ने वाला कुप्रभाव और भी गंभीर रूप ले सकता है। इस संदर्भ में जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि यदि ऐसा हो रहा है तो गलत है मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story
null