उत्तर प्रदेश

Raipurwa: प्रेम में दरार बनी जानलेवा, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या

Admindelhi1
4 Nov 2025 11:17 AM IST
Raipurwa: प्रेम में दरार बनी जानलेवा, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या
x

रायपुरवा: इलाके में लिव-इन पार्टनर ने अपनी साथी महिला की हत्या कर दी. आरोपी की पहचान रोहित उर्फ वाहिद के रूप में हुई है. आरोपी कई सालों से महिला के साथ नाम बदलकर रह रहा था. पुलिस के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था. शनिवार को शक्कर मिल खलवा इलाके में चार दिन से बंद घर से महिला का शव बरामद हुआ. शव बेड के नीचे पड़ा था और घर में बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने सूचना दी.

मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच में पता चला कि महिला लगभग आठ साल से आरोपी के साथ रह रही थी. मां की मौत के बाद वह पूरी तरह उसके साथ रहने लगी थी. आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था. रविवार देर शाम वह खुद थाने पहुंचा. हालांकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी अफीम कोठी चौराहे के पास दिखाई.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला के कई पुरुष दोस्त थे और वह उनके साथ शराब और नशा करती थी. उसने दावा किया कि उसे इस बात से परेशानी होती थी. वारदात की रात दोनों ने शराब पी और खाना खाया. इसी दौरान झगड़ा बढ़ गया और उसने गुस्से में महिला का गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना पर डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के निजी संबंधों को लेकर विवाद रहता था. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Next Story