- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- TMU इग्नाइट में हुनर...
x
Moradabad, मुरादाबाद : तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइन्सेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉज़ी-सीसीएसआईटी के वार्षिक युवा सांस्कृतिक महोत्सव इग्नाइट 2025 में प्रकृति और भारतीय विरासत का पोषण थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुनर का जलवा, फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी बोले, इग्नाइट का उद्देश्य स्टुडेंट्स के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारना |
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फ़ैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग और कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइन्सेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉज़ी-सीसीएसआईटी की ओर से वार्षिक युवा सांस्कृतिक महोत्सव इग्नाइट- 2025 में नर्चर नेचर में आर्यन चौहान, इंडियन लिगेसी सेगमेंट में मानवी कश्यप विजेता रहे। गायन में ऋषभ कश्यप ने माये थीम पर अपने मूल रैप के लिए विजेता घोषित किए गए। आर्यन चौहान को सांप की भावपूर्ण भूमिका, जबकि मानवी कश्यप ने सोने की चिड़िया के लिए जीत हासिल की। अथर्व वर्मा और उनके बैंडमेट्स देव (ड्रम) और मनु ने कीज़ पर एक विशेष बैंड प्रदर्शन करके मेहमानों और मेजबानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, सीसीएसआईटी के एचओडी डॉ. शंभू भारद्वाज, प्रॉक्टर प्रो. प्रदीप कुमार, कल्चरल कोऑर्डिनेटर मिस स्वाति चौहान आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके इग्नाइट 2025 का ऑडी में शुभारम्भ किया। सांस्कृतिक महोत्सव की थीम प्रकृति और भारतीय विरासत का पोषण रही। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। संचालन स्टुडेंट्स जिया सिंह, आशीष उपाध्याय एंड टीम ने किया।
इग्नाइट 2025 में प्रकृति और भारतीय विरासत का पोषण थीम पर स्टुडेंट्स ने विभिन्न जीवंत प्रस्तुतियां दीं। स्टुडेंट्स अतिशय और हर्षित ने महाभारत युद्ध नाटक के जरिए शास्त्रीय विषयों को मजबूत भावों के साथ प्रदर्शित किया। स्टुडेंट्स इशिका और पलक की ओर से एक युगल शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें लावण्य, लय और परंपरा का अद्भुत मिश्रण था। फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी बोले, इग्नाइट का उद्देश्य स्टुडेंट्स के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने बताया, इग्नाइट केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह शब्द प्रौद्योगिकी से जुड़ा है, जो इंजन शब्द से जुड़ा है, जो गति और चिंगारी का प्रतिनिधित्व करता है। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल में डॉ. हिना हाशमी, डॉ. प्रदीप कुमार शाह, डॉ. प्रीति रानी आदि शामिल रहे। अंत में सीसीएसआईटी की कल्चरल कोऑर्डिनेटर मिस स्वाति चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इग्नाइट 2025 में डॉ. रूपल गुप्ता, श्री अमित सिंह, मो. सलीम, मिस शिखा गंभीर, श्री मनीष तिवारी, श्री मनोज गुप्ता, श्री अभिषेक सक्सेना के संग-संग प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स, मेंटर्स, रिसर्च स्कॉलर्स और स्टुडेंट्स- निकिता ओलक, अनुष्का रस्तोगी, पार्थ भटनागर, नमन, अतिशय आदि मौजूद रहे।
TagsTMU इग्नाइटहुनररंगों की बारिशजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





