- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: दो वाहनों...

x
Raebareli रायबरेली: रायबरेली के मिल एरिया स्थित राही गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया।
शहर के अमर नगर निवासी ब्रज किशोर सोमवार रात अपने परिवार के साथ अमेठी के जायस स्थित चकपुरा गांव से बोलेरो से घर लौट रहे थे। शहर के सोनिया नगर निवासी विजय कुमार (49) पुत्र मंशाराम, सनी (15) पुत्र कल्लू और निहाल (18) पुत्र महेंद्र बाइक से अमेठी की ओर जा रहे थे। राही गांव के पास बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय और निहाल सड़क से उछलकर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बोलेरो में सवार ब्रज किशोर और उनके परिवार के सदस्यों को मामूली चोटें आईं। ब्रज किशोर की आंख में चोट आई है। इस बीच, बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुँची और घायल सन्नी को जिला अस्पताल पहुँचाया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।घटना की सूचना मिलने पर मृतक विजय के साले सुजीत कुमार निवासी बेतौरा डीह ने शव की शिनाख्त की। इस बीच, सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने जिला अस्पताल पहुँचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
TagsRaebareliवाहनोंटक्करदोमौतRaebarelivehiclescollisiontwodeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





